ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

एक मास्क-अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान आरंभ

उज्जैन। शासन के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान चलाया जाना है। जिसका आगाज शनिवार से समस्त शहर में प्रचार प्रसार, मास्क बैंक की स्थापना, नि:शुल्क मास्क वितरण व्यवस्था, सोशल एवं प्रिंट मीडिया के साथ ही विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा।
नागरिकों में कोविड 19 का संक्रमण को रोकने में मास्क सबसे सरलतम एवं कारगर साधान है। जिसके अन्तर्गत नागरिक मास्क का उपयोग कर स्वयं को संक्रमण से बचा सकते हैं। साथ मास्क संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी समक्ष होते है। मास्क की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर एक मास्क- अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक नागरिकों में मास्क के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु चलाया जाएगा।

महापौर, आयुक्त ने की अपील

महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग अनिवार्य करें। जिस प्रकार मनुष्य को जीवित रहने हेतु जल, वायू एवं भोजन की अनिवार्य आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार आज कोरोना की इस महामारी से बचाव हेतु मास्क का उपयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हो गया है। मास्क के उपयोग हेतु नागरिकों को प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से शासन निर्देशानुसार निगम द्वारा आज से एक मास्क- अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान आरंभ किया जा रहा है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top