ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

उज्जैन। कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र उज्जैन द्वारा उपकेंद्र चिकली के विजय कुमार मालवीय वरिष्ठ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर उनका विदाई समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन जिले के उपसंचालक डॉक्टर एच.व्ही. त्रिवेदी ने की। मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के उपप्रान्ताध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं प्रान्तीय संगठन सचिव आर.के जोशी थे। विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी आर.के. जोशी, के.आर. डावरे का उपसंचालक डॉ. एच.व्ही. त्रिवेदी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव दिलीप मेहता, राजीव जैन, सूर्यप्रकाश पंड्या, शिवपाल सिंह शक्तावत, अशोक गेहलोत, जितेन्द्र परमार, जे.सी. कुमारिया, उज्जैन तहसील अध्यक्ष एम.आई. खान, उज्जैन तहसील सचिव सुरेश नाहटे, रवीन्द्र राठौर, पोलीक्लीनिक से रूपेन्द्र नाथ, नवीन मरमट, सुरेशचन्द्र शर्मा, एस.एन. पाटीदार, महेश बागड़ी, संजय तिवारी, टी.सी. सोलकी, सुरेश शर्मा, नरेन्द्र ललावत, श्रीमती शिवकली चिचाम, एस.के. पाटिल, कैलाश खत्री, अरविंद राठौर, यशवन्त रोकड़े आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विजय कुमार मालवीय का पुष्पमालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष के.सी.चौहान ने किया। आभार कोषाध्यक्ष के.आर. डावरे ने माना।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top