ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

जय जय कमलनाथ के लिए तैयार हुई है इन नामों की लिस्ट....कांग्रेस पार्टी में इन्हें मिल सकता है महत्वपूर्ण स्थान.... पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

भोपाल। हाल ही में हुए उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि अब कोई बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने मिशन 2023 के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कमलनाथ ने बकायदा अपने विश्वासपात्र 11 लोगों की टीम भी तैयार की है। बताया जा रहा है कि इन 11 लोगों को वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता कमलनाथ ने महत्वपूर्ण पदों के लिए 11 नाम सिलेक्ट किए हैं। इनमें से ही नेता प्रतिपक्ष के अलावा, उपनेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त किया जाएगा। संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर शेष बचे 9 लोगों जगह दी जायेगी। यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि ये 11 नेता ही पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का काम करेंगे। शेष सभी लोगों के दायरे सीमित रहेंगे। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि कमलनाथ के इन 11 विश्वासपात्र लोगों पर टारगेट है 2023 में फिर से जय-जय कमलनाथ का।

यह है वो 11 नाम 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहत करीबी और विश्वासपात्र बाला बच्चन का नाम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर लगभग फाइनल ही बताया जा रहा है। वहीं पिछड़ा वर्ग राजनीति का चेहरा सचिन यादव को उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठाया जा सकता है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की टीम के खास में सज्जन सिंह वर्मा का भी नाम महत्वपूर्ण लोगों में शामिल है। लेकिन बताया जा रहा है कि ये मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में यदि इन्हें पद मिल गया तो कमलनाथ के लिए आगे खतरा हो सकते हैं। यही कारण है कि इन्हें कोई महत्वपूर्ण पद न देते हुए संगठन में पद दिया जाएगा। इसके साथ ही जीतू पटवारी को संगठन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आम सभा एवं पार्टी का प्रचार आदि का काम देने की चर्चा है।  वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को भी पार्टी प्रचार का जिम्मा रहेगा लेकिन कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जायेगी। वहीं पीसी शर्मा को भी पार्टी में किसी ऐसे पद पर बैठाया जा सकता है जिससे पार्टी का कार्य सुचारू रूप से चल सके। वहीं यह भी सूत्रों का दावा है कि बघेलखंड क्षेत्र से अजयसिंह राहुल भैया का प्रभाव ज्यादा है इसलिए यहां पार्टी से ज्यादा अजयसिंह का महत्व ज्यादा है यही कारण है कि यहा से किसी नेता को टीम में महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाएगा। इधर हर्ष यादव और बृजेंद्र सिंह राठौर को बुंदेलखंड के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों की कमान दी जा सकती है। इसी के साथ रामनिवास रावत को पार्टी में महत्वपूर्ण पद इसलिए दिया जा सकता है क्योंकि वे ही है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं लाखन सिंह यादव ग्वालियर चंबल क्षेत्र में कमलनाथ के विश्वासपात्र जिन्हें भी कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top