ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

कोरोना के खौफ से बेखौफ पब में चल रही थी हुक्के एवं शराब की पार्टी, गुप्ती से काटा जन्म दिन का केक :पढिय़े पूरी खबर....

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर निरंतर बढ़ रहा है। लेकिन आज पुलिस ने एक पब में की छापेमारी में शराब व हुक्के का सेवन कर रहे 26 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा है। इन लोगों को कोरोना का भी खौफ नहीं था, ये बिंदास हुक्का और शराब का सेवन कर रह थे। पढिय़े पूरी खबर...

राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर को देखते हुए आज 24 जुलाई रात 8 बजे से टोटल लाक डाउन किया गया है। लेकिन इस गंभीर बीमारी के खौफ से परे शाहपुरा क्षेत्र में स्थित ऑरा मॉल में स्थित ट्रायलोजी पब में हुक्के के साथ जमकर शराब खौरी की जा रही थी। यह सब हो रहा था एक जन्म दिन की पार्टी में। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने आधी रात में दबिश दी तो यह नजारा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक धर्मवीरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में थाना क्राइमब्रांच भोपाल द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस पब के मैनेजर रवि राय और मालिक मनोज रामचंदानी के नाम सामने आये हैं। इनके द्वारा लाक डाउन का सरेआम उल्लंघन किया जाकर सरेआम शराब और हुक्के का सेवन करवाया जा रहा था। पुलिस ने धारा 4, 20, 21 सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, धारा 36 ए, 36 बी, 34 आबकारी एक्ट 188 भादवि का घटित करना पाये जाने पर सामग्री और सेवन कर रहे सभी को गिरफ्तार किया गया। 

बताया जा रहा है कि नावेद पिता नासिर खान नामक युवक ने यह पार्टी दी थी।  पुलिस टीम ने यहां से हुक्का, कई विदेशी शराब की बोटले,  7 केक और 5 चौपहियां वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी नावेद की तलाशी ली तो उसके पास से एक गुप्ती बरामद हुई है। जिस पर पुलिस ने 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण भी दर्ज किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी नावेद थाना पिपलानी एवं एमपी नगर में भी अपराधों में बंद हो चुका है। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top