ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उज्जैन में गुंडें-बदमाशों के खिलाफ अभियान : कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने संयुक्त कार्यवाही कर 10 हजार के ईनामी का बदमाश का मकान किया धराशायी

उज्जैन। कल मिले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश के बाद आज उज्जैन प्रशासन हरकत में दिखा। यहां कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने सामंजस्य बैठाकर एक 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश के घर को धराशायी कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने कल ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे कि अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन पर तत्काल और तुरंत कार्यवाही होना चाहिए। इसी का असर रहा कि आज उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी मनेाज कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी व अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सीएसपी पल्लवी शुक्ला एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मंगलवार सुबह विराट नगर पहुंची। विराटनगर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश इमरान उर्फ बिल्ला का अवैध मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। यहां कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी, सीएसपी एके नेगी, निगम उपायुक्त सुबोध कुमार जैन, थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर, मनीष मिश्रा, राममूर्ति शाक्य, प्रकाश वास्कले, मुनेंद्र गौतम,  जेआर बर्डे सहित पुलिस प्रशासन व नगर निगम का अमला बड़ी संख्या में मौजूद रहा। हिस्ट्रीशीटर गुंडों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

30 से ज्यादा अपराध

इमरान उर्फ बिल्ला पर थाना चिमनगंज क्षेत्र में करीब 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। साथ ही इस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित है। इस कुख्यात बदमाश पर बलात्कार, जान से मारने का प्रयास, चाकूबाजी, जुआ सट्टा, लोगों के साथ मारपीट, रुपए छीनना जैसे अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। इमरान लंबे समय से फरार चल रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह व एसपी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि गुंडों बदमाशों व कुख्यात अपराधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार लगातार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी, अब किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top