ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये

उज्जैन 17 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान, माखनसिंह, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी प्रदीप गुरू, महेश गुरू, पं.रमण गुरू, भूषण गुरू, यश गुरू, पवन गुरू, नवनीत गुरू, सत्यनारायण जोशी, संजय गुरू और प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडीएम श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, प्रशासक महाकालेश्वर मन्दिर समिति सुजानसिंह रावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top