ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

निगमायुक्त सिंघल ने किया तालाबों के सौंदर्य करण कार्य का निरीक्षण

उज्जैन। आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा गुरुवार को वार्ड क्रमांक 5 स्थित पुरुषोत्तम सागर एवं गंधर्व तालाब का निरीक्षण किया गया। नगर निगम द्वारा गंधर्व तालाब का 2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण कार्य करवाया जा रहा है।
पुरुषोत्तम सागर पर लगभग 03 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि से सौंदर्यकरण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसी तारतम्य में आयुक्त द्वारा तालाबों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। आयुक्त ने कहा कि दोनों तालाबों का सौंदर्यकरण कार्य बहुत समय से प्रस्तावित था जो कि अब जल्द ही पूर्ण होने जा रहा है।  तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए। साथ ही इसके प्राचीन महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ही इसके निर्माण करवाए। यहां पर हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे यहां योग एवं मॉर्निंग वॉक करने आने वाले एक अच्छा अनुभव प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मनोज पाठक, कार्यपालन यंत्री अनिल जैन, जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप सेन, उपयंत्री पराग अग्रवाल उपस्थित रहे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top