ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

पर्यावरण सरक्षंण हेतु किये पौधे वितरण

उज्जैन। आज के वर्तमान समय मे पर्यावरण के प्रति सजगता और सरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण से आज पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है, जिसके कारण असमय गर्मी, वर्षा, ठंड ये सब मौसमी चक्र भी अपना संतुलन खो रहे है ऐसे में इसे बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में सामाजिक संस्थायें लगातार अपनी महती भूमिका निर्वहन कर रही है उक्त विचार संस्था अध्यक्ष विजय शर्मा ने दिए, उसी क्रम में श्रावण मास में जन अभियान परिषद के मार्गदर्शक और पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप पांडये जी ने त्रिवेणी रोपण के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की जो पूरे माह चलाया जाएगा। पौधारोपण के साथ साथ प्रतिदिन सामाजिक संगठनों को पौधे वितरित भी किये जायंगे। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस प्रदीप पांडये द्वारा संकल्प समर्थ ऑर्गेनाइजेशन के विजय शर्मा,  दुले सिंह,  संजय जाधव, निर्मल हिरवे को पौधे वितरण किये गये। संस्था संकल्प समर्थ द्वारा शंकरपुर मक्सी रोड पर पोधे रोपकर देख-रेख की जिम्मेदारी क्षेत्रिय निवासी शुभम शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, अभिषेक, मनोज मिश्रा, एवं मनोहर मालवी को दी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top