ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

20 जवान जो सीमा पर देश के लिए हुए शहीद

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है। हिंसक झड़प में एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए हैं।

शहीद हुए जवानों में 16 बिहार रेजिमेंट के 12 जवान, 3 पंजाब रेजिमेंट के 3 जवान, 3 मीडियम रेजिमेंट के 2 जवान, 12 बिहार रेजिमेंट, 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कम्पनी और 81 फील्ड रेजिमेंट के 1-1-1 शामिल हैं। गलवान वैली में शहीद हुए सभी 20 जवानों के नाम सामने आ चुके हैं। 

16 बिहार रेजिमेंट के शहीद हुए जवानों के नाम:-

  1. कर्नल संतोष बाबू - हैदराबाद (तेलंगाना)
  2. सिपाही कुंदन कुमार- सहरसा (बिहार)
  3. सिपाही अमन कुमार - समस्तीपुर (बिहार)
  4. सिपाही चंदन कुमार - भोजपुर (बिहार)
  5. हवलदार सुनील कुमार- पटना (बिहार)
  6. सिपाही कुंदनकांत ओझा - साहिबगंज (झारखंड)
  7. सिपाही गणेश कुंजाम - सिंहभूम (पश्चिम बंगाल)
  8. सिपाही राजेश ओरंग - बीरभूम (पश्चिम बंगाल)
  9. सिपाही सीके प्रधान - कंधमाल (ओडिशा)
  10. नायब सूबेदार नंदूराम - मयूरभंज (ओडिशा)
  11. दीपक सिंह गहरवार - रीवा (मध्यप्रदेश)
  12. सिपाही गणेश राम - कांकेर (छत्तीसगढ़)
 3 पंजाब रेजिमेंट के शहीद जवान:-
  1. सिपाही अंकुश - हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)
  2. सिपाही गुरतेज सिंह - मनसा (पंजाब)
  3. सिपाही गुरविंदर सिंह - संगरूर (पंजाब)
3 मीडियम रेजिमेंट के शहीद जवान:-
  1. नायब सूबेदार मनदीप सिंह - पटियाला (पंजाब)
  2. नायब सूबेदार सतनाम सिंह - गुरदासपुर (पंजाब)
इनके अलावा 12 बिहार रेजिमेंट के सिपाही जयकिशोर सिंह (वैशाली, बिहार), 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कम्पनी के हवलदार बिपुल रॉय (मेरठ, यूपी) और 81 फील्ड रेजिमेंट के हवलदार के पालानी (मदुरै, तमिलनाडु) शहीद हो गए। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top