ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

सीएए को लेकर आमजन में भ्रम फैलाया जा रहा है - सहस्त्रबूद्धे

उज्जैन। जो लोग घुसपेठ के आधार पर समाज में विभेद निर्माण करते हुए वोट बैंक की राजनीति को पनपाने का कार्य करते हैं वो सभी तत्व आज विचलित हैं। वो जगह-जगह जाकर लोगों को उकसाने का कार्य कर रहे हैं वो इस देश में अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के बीच दीवार खींचने का कार्य कर रहे हैं। जब देश की सुरक्षा की बात हो तो में ऐसा मानता हंू कि देरी नहीं होनी चाहिए। इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित भाई शाह ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर इस बात को रेखांकित किया है। 
ये बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबूद्धे ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन मे आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समूचे देश में जिस प्रकार सीएए को लेकर आमजन में भ्रम फैलाया जा रहा है, वो निंदनीय है। इसी को लेकर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न आयोजनों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित कर नागरिकता संशोधन कानून की वास्तविकता से अवगत कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शुक्रवार को उज्जैन नगर एवं ग्रामीण भाजपा के संयुक्त तत्वाधान मे विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण विवेक जोशी ने दिया। कार्यक्रम की रूप रेखा कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा ने रखी। कार्यक्रम के पूर्व श्री सहस्त्रबूद्धे ने बाबा के महाकाल दर्शन भी किए।
बाबा साहेब ने इस देश को प्रगतिशील सोच का संविधान प्रदान किया संविधान मे स्पष्ट उल्लेख है की धारा 370 अस्थायी है परंतु उसे 70 वर्षों मे भी हटाया नहीं गया। क्योकि वोट बैंक प्रभावित होता था। समान नागरिकता की बात कही गई, परंतु नहीं किया गया। यहाँ तक की मुस्लिम समाज की नाराजगी और वोट बैंक के चलते समाज की महिलाओं के अपमान और अन्याय को अनदेखा कर तीन तलाक जैसी कुप्रथा पर भी कोई फैसला नहीं लिया गया। क्योंकि ये सरकारें ऐसे मामले को अपने वोट बैंक के चलते लटकाने और अटकाने में विश्वास रखती थी। 
भय का वातावरण निर्मित किया गया
सहस्त्रबूद्धे ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून के विरोध मे इस देश के अल्पसंख्यक समाज मे भ्रम फैलाया गया। इस देश के अल्पसंख्यक भाइयों को बरगलाने के लिए बाकायदा उनकी नागरिकता समाप्त करने जैसे कपोल कल्पित भय का वातावरण निर्मित किया गया। श्री सहस्त्रबुद्धे ने कहा की इस देश का मुस्लिम भी उतना ही राष्ट्रभक्तहै जितना की कोई अन्य देशवासी। परंतु फिर भी इन 70 वर्षों इस देश के मुस्लिम को मुख्य धारा में जोडऩे का प्रयास नहीं किया गया, क्योंकि वो काँग्रेस के लिए एक वोट बैंक मात्र ही था। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इस मूल मंत्र को सार्थक करते हुए सबके लिए समभाव से उन्नयन के कार्य किए हैं। परंतु कॉंग्रेस ने एक बार पुन: इस कानून की आड़ में इस देश के अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक समाज के मध्य विरोध की दीवार खींचने का कार्य किया है।
अल्पसंख्यक भाइयों को बरगला रही है कॉंग्रेस
सहस्त्रबूद्धे ने कहा की आसाम में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एनआरसी किया गया। परंतु अपनी दूषित मानसिकता के चलते कॉंग्रेस ने उस पर भी राजनीति की। जबकि भारत में अभी एनआरसी के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हो रही है। कॉंग्रेस द्वारा एनआरसी के नाम पर भ्रम फैलाने के साथ साथ भारत के अल्पसंख्यक भाइयों को देश से निकालने के नाम पर भय का वातावरण निर्मित किया जा रहा है। सहस्त्रबूद्धे ने कहा की जो भारत का नागरिक है, उसे डरने की आवश्यकता ही नहीं है, और जो नागरिक नहीं है उसके लिए डर आवश्यक है क्योंकि वो जहां का है उसे वहाँ जाना पड़ेगा।
घुसपेठ को बड़ावा दिया गया 
सहस्त्रबूद्धे ने कहा की एक तरफ जहां हम विभाजन की त्रासदी सहते सहते आगे बड़ रहे थे वहीं दूसरी तरफ पूर्ववर्ती सरकारों में घुसपेठिये आओ-जाओ घर तुम्हारा, की तजऱ् पर इस देश में आते जाते थे। परंतु तबकि सरकारों ने इन घुसपेठियों के विरुद्ध कभी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की। बल्कि आसाम मे तो वोट बैंक के चलते उनके लिए कॉलोनी बनाकर सुरक्षा प्रदान की गयी। ये तो शुक्र है श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार का जिसमें कटीले तारों से सीमा बांधी गई। सहस्त्रबूद्धे ने कहा कि ये आज का भारत है कोई धर्मशाला नहीं, जिसमे बे रोक-टोक कोई भी घुसपेठिया कभी भी और कहीं से भी घुस जाये। 
यह थे मौजूद
गोष्ठी में डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजीया, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक पारस जैन, डॉ. मोहन यादव, बहादुर सिंह चौहान तथा विवेक जोशी, बहदुर सिंह बोरमुंडला, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल मंचासीन थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. चिंतामणि मालवीय, जगदीश अग्रवाल, प्रदीप पाण्डेय, इकबाल सिंह गांधी, राजपाल सिंह सिसौदिया, वीरेंद्र कावडिय़ा, रूप पमनानी, सनवर पटेल, सुरेन्द्र सांखला सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता एवं प्रबुधजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पांचाल ने किया एवं आभार जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने किया।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top