ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

फ़ूड पॉइज़निंग के बाद प्रशासन की कार्यवाही : हंसता जोकर राजगिरा आटा के तीन हजार पैकेट जप्त, फैक्ट्री को सील किया

उज्जैन 6 मई ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  आज हुए फ़ूड पॉइजनिंग के मामले  में हँसता  जोकर  ब्रांड राजगीरा आटा की  निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग पर जाकर तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  जांच की गई। मौके पर 200 ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम  राजगिरा आटा एवं पिसने के लिये रखा राजगीरा कुल 1909 किलो 300 ग्राम राजगीरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 ग्राम पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर लिया  गया। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को सील किया गया।

उल्लेखनीय है कि 6 मई को फूड पायजनिंग की शिकायत पर राजगीरा आटा खाने से 10 लोगों जिला चिकित्सालय में भर्ती होने की शिकायत पर कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर एवम अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अनुकूल जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा मौके पर जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों के परिजनों से बात कर जानकारी प्राप्त की। मरीजों के परिजनों द्वारा बताया कि उक्त राजगीरा आटा राजेन्द्र किराना नलिया बाखल से क्रय किया गया है। मरीजों की निशानादेही पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नलिया बाखल स्थित राजेन्द्र किराना स्टोर पर पहुँचेे। जहाँ पास में रहने वाले मरीजों के परिजनों को बुलाया गया। मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया। मरीजों के परिजनों द्वारा बताया गया कि कुल 8 पैकेट थे, जिनमें से 6 पैकेट का राजगीरा आटा के सेवन कर लिया गया था। 2 पैकेट खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जांच हेतु जप्ती में ले लिये थे। राजेन्द्र किराना स्टोर संचालक द्वारा बताया गया कि उक्त जो फरियाली आटा है मंयक ट्रेडर्स फव्वारा चौक से क्रय किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंयक ट्रेडर्स पर जाकर जांच की गई जिसमें मौके पर हसँता जोकर राजगीरा आटा नहीं पाया गया। मौके पर स्वामीनारयण फरियाली आटा जांच हेतु नमूना लिया जाकर मौके पर कुल 22 किलोग्राम स्वामीनारायण फरियाली आटा को जप्त किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हसँता जोकर के निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग पर जाकर तहसीलदार के साथ जांच की गई। मौके पर 200 ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम एवं पिसने के लिये रखा राजगीरा कुल 1909 किलो 300 ग्राम राजगीरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर दिया गया। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को सील किया गया है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top