ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उज्जैन- अस्पताल में आत्मा को लेने पहुंचे परिजन : करीब 20 साल पहले हो गई थी मौत

उज्जैन। करीब 20 वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में मृत हुई महिला की आत्मा को लेने परिजन शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक पूजन किया, इसके बाद वे लौट गए। बताया जा रहा है की मृतक महिला ने किसी परिजन के शरीर में आकर कहा था की उसकी आत्मा अभी भी अस्पताल में है। यही वजह है की परिजन मृत महिला की आत्मा को लेने अस्पताल पहुंचे। 

बताया जा रहा है की जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह आत्मा को घर ले जाने के लिए झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र किया गया। यहां पर एक बुजुर्ग महिला अपने हाथो में लोहे की चेन लिए कुछ मंत्र पढ़ रही थी। और मृतक महिला की आत्मा को अस्पताल से बाहर निकलने के लिए आवाज लगा रही थी। यही नहीं उनके साथ आईं कुछ महिलाएं और पुरुष अस्पताल की तरफ हाथ जोड़कर प्रार्थना करते रहे। बुजुर्ग महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर वहां भीड़ भी जमा हो गई थी। यहां करीब आधा घंटे तक तंत्र-मंत्र करने के बाद सभी लोग वापस लौट गए। झाड-फूंक ओर तंत्र-मंत्र करने वाले परिजनों का कहना है कि आलोट की रहने वाली महिला की कुत्ते के काटने से 20 साल पहले मौत हो गई थी। ढाकूबाई को गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था, जिस पर उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हाल ही में ढाकूबाई के परिवार की एक महिला के शरीर में ढाकूबाई की आत्मा आई थी और उसने कहा था कि वह अभी भी अस्पताल में है, उसे लेकर जाओ। इसके बाद पूरा परिवार जमा हुआ और उन्होंने निर्णय लिया की वह ढाकूबाई की आत्मा को लेकर घर आएंगे। इसी के चलते वह अस्पताल आए थे। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top