ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

भैरवगढ़ जेल घोटाला : पूर्व जेल अधीक्षक सहित पांचों आरोपी का बड़ा रिमांड, ऊषा राज ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का लगाया आरोप, जेल मुख्यालय ने किया सस्पेंड

उज्जैन आजतक।

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करीब 15 करोड़ रुपए के डीपीएफ घोटाले के मामले में रिमांड अवधि ख़त्म होने पर पांचो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आज ऊषा राज और प्रहरी रिपुदमन सहित 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने इन सभी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस ने कोर्ट में कहा की अभी आरोपियों से और कई दस्तावेज जब्त करने हैं। इधर पूर्व जेलर ऊषा राज ने पुलिस पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

भैरवगढ़ जेल घोटाला मामले में गिरफ्तार ऊषा राज की उलझने बढ़ती जा रही है। सोमवार को उसकी दो दिन की रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उसे फिर 5 दिन की रिमांड पर सौंप दिया। इधर ऊषा राज ने पुलिस पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए जाने की बात कही है। सोमवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को सुबह न्यायाधीश विनायक गुप्ता की कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी गबन कांड के मुख्य आरोपी हैं, जिनसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करोड़ों रुपए जब्त किए जाने हैं। इस पर कोर्ट ने सभी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ लगे दस्तावेज और सबूतों के सहारे पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस का पूरा ध्यान अब रिकवरी और गबन कांड से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर है। इसके लिए पुलिस टीम काम भी कर रही है।

जेल मुख्यालय ने किया सस्पेंड

सोमवार सुबह जेल डीजी ने उषा राज को सस्पेंड कर दिया। इधर पेशी से लौटते वक्त उषा राज ने आरोप लगाया कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि आरोपियों से अभी बहुत कुछ जब्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि ऊषा राज के पास से जेल में हुए पीएफ घोटाले में शामिल होने के सबूत मिले हैं।

यह है मामला

पूर्व जेल अधीक्षक ऊषा राज और बाबू रिपुदमन सिंह पर जेल के कर्मचारियों के खातों से पीएफ की राशि निकलवाकर दूसरे खातों में जमा करवाने का आरोप है। जेल में करीब 15 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। कलेक्टर ने इस मामले की जांच कराई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई थी। ऊषा राज और रिपुदमन समेत 5 लोग इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 67 खातों में हेरफेर पकड़ी जा चुकी है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top