ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उज्जैन : सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में हुए घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : जानिए कैसे पकड़ाया करोड़ों की हेराफेरी का आरोपी रिपुदमन, उषा राज को भी गिरफ्तार करने की सम्भावना


उज्जैन। सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में करीब एक पखवाड़े पहले करोड़ों रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन लोगों के खाते में पैसा गया है, पुलिस ने उन लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया है। साथ ही पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इधर मुख्य आरोपी रिपुदमन सिंह रघुवंशी जो सेंट्रल जेल भैरवगढ़ का अकाउंटेंट है की तलाश की जा रही थी। जो काफी प्रयास के बाद पूरी हो गई है। अब मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद में आरोपियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है 

केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुए घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूरे कांड के मास्टरमाइंड रिपुदमन को यूपी के बनारस से पकड़ लिया है।  आरोपी ने भैरवगढ़ जेल में करीब 15 करोड़ की राशि का हेरफेर किया था। इसने लगभग 68 कर्मचारियों के भविष्य निधी खाते से 15 करोड़ रुपए का गबन कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे तलाशने के लिए उसके गांव में डेरा डाल रखा था। करीब तीन दिन के प्रयास के बाद शुक्रवार देर रात टीम ने रिपूदमन को  पकड़ने में सफलता मिल गई।  पुलिस का दल उसे लेकर आज शनिवार को उज्जैन आएगा। इस पुरे काण्ड में उषाराज की भूमिका स्पष्ट होने के बाद शाम को पुलिस उन्हें इंदौर के हॉस्पिटल से लाकर पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद में उषा राज को भी गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिली है। इधर पुलिस का कहना है की रिपूदमन से पूछताछ के बाद जल्द ही यह पता लगेगा की घोटाला कब और कैसे किया जा रहा था। गबन की राशि किस किस के खाते में गई सटोरिए रोहित चौरसिया, रिंकू मांदरे व हरिश गेहलोद से भी सामना कराया जाएगा। मामले मे पुलिस को अब प्रहरी शैलेंद्र सिकरवार व धर्मेद्र लोधी सटोरिये,सुशील परमार,पिंटू तोमर,अमित मीणा की तलाश है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top