ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

महाकाल लोक की सुरक्षा का जिम्मा अब एसएएफ की कंपनी देखेगी : जानिए कहाँ रहेंगे ये जवान तैनात, स्थानीय पुलिस को मिलेगी राहत

उज्जैन, 14 जनवरी। 

श्री महाकाल लोक बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक दो श्रद्धालुओं की संख्या के चलते पहले ही फ़ोर्स कम पड़ता है ऊपर से महाकाल लोक की सुरक्षा। इसी को देखते हुए उज्जैन एसपी ने पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त बल हेतु लिखा था। शुक्रवार को एसएएफ की एक कम्पनी उज्जैन पहुंची इसमें करीब 60 जवान आये है। उज्जैन पुलिस के अधिकारियों ने महाकाल लोक की जानकारी उन्हें दी है। 

उल्लेखनीय है की महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त बल हेतु पत्र लिखा था। शुक्रवार को सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से एसएएफ की एक कंपनी उज्जैन को दी गई है। द्वितीय वाहिनी ग्वालियर से आई एसएएफ जवानों की बी कंपनी में 60 पुलिस जवान उज्जैन आये है। ये जवान अब पूरे महाकाल लोक की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। आरआई जेपी आर्य, सूबेदार सौरभ शुक्ला व महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने एसएएफ जवानों को महाकाल लोक की सुरक्षा संबंधी बिंदुओं से सूक्षमता से अवगत करवाया। इसी के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम पर भी एसएएफ जवानों को प्रोजेक्टर पर महाकाल लोक दिखाया एवं सुरक्षा संबंधी जरुरी जानकारियां प्रदान की।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top