भोपाल। यूँ तो नवविवाहिता दुल्हन अपने साथ मायके से दहेज में घरेलू उपयोग का सामान लाती है, लेकिन मध्यप्रदेश के इस शहर में नवविवाहित दुल्हन अपने साथ अपना बॉयफ्रेंड भी साथ ले आई। मजेदार बात यह है की बॉयफ्रेंड नवविवाहिता के साथ ससुराल में करीब दो दिन तक रहा। लेकिन जब बात-चीत ने उनकी पोल खोल दी। इसके बाद लड़के वालों ने ना केवल लड़की को बल्कि उसे बचाने आए उसके पिता, जीजा और कई अन्य लोगों को बंधक बना लिया।
मामला भिंड जिले का बताया जा रहा है। यहां पर एक 45 वर्षीय एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी उम्र से करीब 15 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी की थी। लेकिन लड़की का पहले से ही किसी और नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की की शादी हुई तो वह अपने ससुराल में दहेज़ में एक नाबालिग बॉयफ्रेंड भी ले आई। दुल्हन ने लड़के को अपना चचेरा भाई बताया। करीब दो दिन तक वह अपनी प्रेमिका के ससुराल में रहा। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात का शक हो गया। इसके बाद उन्होंने दुल्हन के मायके में इस बात का पता लगाने को भेजा की क्या जो लड़का भाई बनकर रह रहा है वह सच में उसका चचेरा भाई है या नहीं। लेकिन मायके में जाँच पड़ताल करने पर यह बात तो साफ हो गई की यह सब झूठ है और वह कोई भाई नहीं बल्कि नवविवाहिता का बॉय फ्रेंड है। बस फिर क्या था ससुराल पक्ष के लोगों ने अपना आपा खो दिया और नवविवाहिता के साथ में उसके बॉय फ्रेंड सहित युवती को लेने आय सभी लोगों को बंधक बना लिया। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर सबको मुक्त कराया।
ताजा टिप्पणी