ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मध्यप्रदेश : चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, जानिए किसको मिली है जिम्मेदारी


भोपाल। हाल ही में चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा की है। इसी के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव भी होना है।  इसी को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश कोर ग्रुप और प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति के साथ घोषणा की। आइये जानते है किन नेताओ को मिली है जिम्मेदारी।


उल्लेखनीय है की मध्यप्रदेश में चुनाव की शुरुआत हो गई है। पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है, इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव भी होना है। इसके लिए भाजपा ने सीएम शिवराज के खास माने जाने वाले लोगो के साथ ही सामाजिक समीकरण के अनुसार चुनाव समिति में जगह दी गई है। खास बात ये है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे से पहले यह घोषणा की गई है,ऐसे में कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। आपको बता दे कि कोर ग्रुप में पार्टी के प्रदेश स्तर के सभी बड़े निर्णय लिए जाएंगे तो चुनाव समिति में राज्यसभा और नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के टिकट के नाम तय होंगे। दोनों समितियों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल आएंगे और प्रदेश बीजेपी प्रबंधन कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह है प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, प्रदेश सह प्रभारी महाराष्ट्र जयभान सिंह पवैया, विधायक राजेंद्र शुक्ला, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महमंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।

और इन्हे मिली चुनाव समिति में जिम्मेदारी 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मध्य प्रदेश शासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) हितानंद, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top