ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नर्मदा झाबुआ बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई, अब तक डेढ़ करोड़ की संपत्ति बरामद

इंदौर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकयुक्त पुलिस ने आज बड़ी कार्यवाही की है। नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापेमारी कार्रवाई की गई है। वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई इस कार्रवाई में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद की जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस द्वारा बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त पुलिस की माने तो आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद मामले की छानबीन में सत्यता की प्रमाणिकता होने के बाद 4 टीम द्वारा इंदौर के मनावर और कुक्षी में भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शहर के मानवता नगर के नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजाराम शिंदे के घर भी छापे मार कार्रवाई की गई है। मनावर में चल रही मुख्य कार्रवाई में अब तक डेढ़ करोड़ की संपत्ति बरामद की गई है। जिसमें कार, मकान, दस्तावेज सहित दो पहिया वाहन को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है की राजाराम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं। इसके अलावा उनके कुक्षी वाले घर में भी करवाई जा रही है। राजाराम नर्मदा झाबुआ बैंक में पदस्थ थे। जिनमें 2 साल पहले ही पदोन्नत करके उन्हें मैनेजर बनाया गया था। लोकायुक्त की माने तो राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत लगातार सामने आ रही थी। वही आय से अधिक संपत्ति मामले में आई शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिक जांच हुई। जहां मामले की सत्यता मापने के बाद यह कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त की 4 टीम इंदौर सहित मनावर और कुक्षी में भी राजाराम शिंदे के घर पर यह कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि किसान के ऋण माफी योजना में भी नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजाराम शिंदे ने लाखों का हेरफेर किया है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top