ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

संपूर्ण उज्जैन शहर का जिम्मा पियुष भार्गव और अनिल जैन को ही क्यों?

पंकज पांचाल
(9424515148)
उज्जैन /नगर पालिका निगम के  अंतर्गत होने वाले कामों की  जिम्मेदारी निगम के दो विवादित अधिकारी पीयुष भार्गव और अनिल जैन  के जिम्मे है। बात यह समझ से परे है कि निगम मे अन्य टेक्निकल अधिकारी भी है परंतु इन दो के जिम्मे पुरा शहर क्यों?
         उल्लेखनीय है कि बीते दिनों निगम के कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा की रतलाम बिदाई रतलाम की गई।शर्मा की बिदाई शासन  स्तर पर यूं तो 6 माह पूर्व 7 अप्रैल 2021 को हो चुकी थी परंतु तात्कालिन निगमायुक्त श्रितिज सिंघल उन्हें इसलिए रिलीव नहीं कर पाए क्योंकि शर्मा ने अपनी सैटिंग बैठा रखी थी।  नवागत निगमायुक्त अंशुल गुप्ता  ने जैसे ही जिम्मेदारी संभाली  शर्मा की बिदाई के लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने निगमायुक्त से लेकर ,प्रमुख सचिव ,आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग  को पत्र लिख डाले ,सांसद के पत्र के बाद नवागत  निगमायुक्त अंशुल गुप्ता  ने शर्मा को रिलीव्ह कर दिया। शर्मा के जाने के बाद नगर पालिका निगम मे कार्यों का बोझ बढ़ गया,और निगम के चाटुकार अधिकारियों ने निगमायुक्त की आखोँ पर पट्टी बांधकर शहर के 6 झोनो की जिम्मेदारी इन दो कमाऊ पुतो को सोप दी । 
 झोन क्रमांक 1,2 और 5 की जिम्मेदारी अनिल जैन को दी गई है। वही झोन क्रंमाक 3,4, और 6 की जिम्मेदारी पीयूष भार्गव को सौंपी गई है। भार्गव पर वर्ष 1992 से विवादित बने हैं ,वही अनिल जैन का दामन साफ नही है। सुत्रों की माने तो वर्तमान के आनलाईन हाईटैक दौर मे इन्हें कुछ विशेष टैक्निकल ज्ञान भी नहीं है।
इन्हें भी दी जानी चाहिए जिम्मेदारी
नगर पालिका निगम के  जिम्मेदारों को न जाने क्यों ऐसा लगता है कि पीयूष भार्गव और अनिल जैन ही जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
जबकि निगम मे पी.सी.यादव,और लीलाधर दोहारे फ्रैश कार्यपालन यंत्री  है। वही भार्गव और जैन प्रमोटेड है।  यादव और दोहारे को टैक्निकल जिम्मेदारी की जगह प्रधानमंत्री आवास और  उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ।
इतना ही  नहीं निगम मे साहिल मेदेवाला (एम. टेक.) होकर सहायक यंत्री है, और  झोन 2 के झोनल अधिकारी है इनको भी  जिम्मेदारी दी जा सकती है। श्रीमती अभिलाषा चौरसिया सहायक यंत्री हैं, इन्हें जन्म- मृत्यू और विवाह पंजीयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इनसे भी टेक्निकल काम सोंपा जा सकता है।
निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को  निगम मे सफाई अभियान चलाना होगा। क्योंकि निगम के दामन पर लगे यह दाग धोने की जरूरत है।
बाकी है अभी 
पीयूष भार्गव और अनिल जैन के दामन पर लगे दाग 
बने रहिए उज्जैन आज तक के साथ

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top