ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

जानिये उज्जैन के नये नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के बारे में...बुधवार 15 सितंबर को करेंगे पदभार ग्रहण...शहर विकास सहित क्या रहेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी... पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

उज्जैन। करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक उज्जैन नगर निगम का कार्य संभालने वाले क्षितिज सिंघल के स्थानांतरण के बाद उज्जैन शहर को एक नये निगम आयुक्त मिलने जा रहे हैं। वे बुधवार 15 सितंबर को उज्जैन शहर पहुंचकर अपनापदभार ग्रहण करेंगे। आईये जानते हैं उज्जैन शहर के नये निगम आयुक्त के बारे में। 

उज्जैन शहर में कल अपना कार्यभार ग्रहण करने जा रहे आईएएस अंशुल गुप्ता वर्ष 2012 बैच के आईपीएस हैं। वे उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में जब एडिशनल एसपी थे तब उन्होंने एक बड़े सायबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड किया था। इसके साथ ही उन्होंने देश की कई मल्टीनेशनल कंपनियोंं में भी कार्य किया है। उनके पिता अशोक कुमार गुप्ता भी सरकारी जॉब में ही थे। आईपीएस बनने के पश्चात भी उनका जो सपना था वह आईएएस बनने का था। यही कारण है कि वे लगातार प्रयास करते रहे। वे चौथे प्रयास में सफल हुए और वर्ष 2016 में उनका पूरे देश में 18 वां स्थान था।

वर्ष 2016 में उन्हें मध्यप्रदेश कैडर मिला। इसके बाद से ही वे मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे यहां पर सीएमओ, एसडीएम के साथ ही आदिवासी विकास विभाग के असिस्टेंट कमिश्रर, स्मार्ट सिटी सीईओ भी रहे हैं। वे बीच में केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी भी रहे। इसके पश्चात वे वर्ष 2018 में पुन: मध्यप्रदेश आ गये। इंदौर और महू में एसडीएम का कार्य संभालने के बाद उन्हें वर्ष 2020 में उमरिया में जिला पंचायत सीईओ का कार्य संभाल रहे थे।

यह रहेगी चुनौतियां

नवागत निगम आयुक्त श्री गुप्ता को उज्जैन शहर में बुधवार 15 सितंबर को महाकाल दर्शन के बाद नगर निगम कमिश्नर का कार्य संभालेंगे। उन्हें नगर निगम में फैली अव्यवस्था, खुदी हुई सडक़ें और स्वच्छता अभियान के साथ साथ नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार से भी दो-दो हाथ करना होगा। अब देखना है कि वे इन चुनौतियों से कैसे निजात पाते हैं।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top