ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

एकतरफा प्यार : नवविवाहिता के दोनों गालों को ब्लेड से काट डाला, शादी हो जाने से नाराज था आरोपी

इंदौर। विवाह के बाद मायके आई युवती पर आजाद नगर इलाके में ब्लेड से हमला कर दिया गया। हमलावर ने युवती के दोनों गालों को ब्लेड से काट डाला। आरोपी ने घर में घुसकर हमला किया। बताया गया है कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था। शादी हो जाने से नाराज था।

आजाद नगर वाटर पंप कमेटी हाल निवासी 23 साल की आरसीन पिता रजन खान पर आरोपी अक्का पिता अकरम खान ने हमला कर दिया। आरसिन जब घर में बच्चों के साथ थी, तभी आरोपी घर में आया और हमला कर फरार हो गया। लड़की के पिता ने बातचीत में बताया कि अक्का तीन साल पहले उनकी लड़की को परेशान करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन पिता ने बेटी की शादी साउथ तोड़ा में कर दी थी। बेटी शादी के बाद पहली बार अपने पिता के घर आई थी। जिसमें अक्का ने मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। अक्का पर आरसीन के परिजनों ने आज़ाद नगर थाने में पहले भी केस दर्ज कराया था। उस पर जुए और अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी दो बच्चों का पिता है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top