ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

शिवराज के इस फैसले से देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश ,प्रदेश में घर और बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना होगा जरूरी

पंकज पांचाल द्वारा
(9425121513)
भोपाल/ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा की उन्होंने कहा कि अब राज्य में  घर और बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी होगा।
श्री चौहान ने निवाड़ी जिले के अंकुर अभियान की शुरुआत के मौके पर यह ऐलान किया। खास बात तो यह है कि सरकारी योजनाओं के तहत बनने वाले मकानों के लिए भी यह नियम लागू होगा। साथ ही यह नियम सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर और ग्राम पंचायतों के  लिए लागू होगा।
इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि यह कोई बड़ा काम नहीं है,  हमारे द्वारा अपने मकान के आसपास या फिर नगर निगम ,नगर पालिका के पार्क में या फिर सरकारी स्कूलों में पौधारोपण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक पेड़ नहीं लगा रहे हैं बल्कि ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे। उन्होंने कहा कि हम अपने लिए, अपनों के लिए, इस धरती के लिए पेड़ लगाने चाहिए। सीएम ने लोगों से अपील की कि वह परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगा सकते हैं। यह उनके जन्मदिन के लिए हमेशा याद दिलाएगा और पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाएगा इससे पवित्र कोई कार्य नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई आज की घोषणा के बाद अब प्रदेश में बिल्डिंग परमिशन परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया है ।खास बात तो यह है कि देश का यह पहला राज्य है जहां बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य किए गए हैं।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top