ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

10 साल से लिव-इन में रही प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या कर शव किचन में दफनाया।

रीवा
  जिले के जवा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव किचन में दफना दिया। जहां शव दफनाया वहां लिपाई-पुताई भी कर दी। दोनों पिछले 10 साल से साथ रह रहे थे। 
रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले देवर (आरोपी के भाई) को महिला नहीं दिखी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किचन में गड्‌ढा खोदकर शव निकलवाया। बताया जाता है कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह (45) 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (35) के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को किचन में दफना दिया। रविवार सुबह शांति कई घंटों तक नहीं दिखाई दी। इससे पड़ोस में रहने वाले आरोपी के भाई को शंका हुई।

पूछताछ के बाद पड़ोस के लोगों ने बताया कि शांति और रामराज शनिवार शाम किसी बात को लेकर आपस में झगड़ कर रहे थे। तब से शांति नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, रामराज भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। घर के अंदर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ।
 
पटवारी पति की हो चुकी थी मौत

बताया जा रहा है कि शांति मल्लाह का पहला पति पटवारी था। उसकी 10 साल पहले मौत हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा वर्तमान में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पति की मौत के बाद शांति को खुद से 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी के रूप से गांव में रहने लगे। खास बात है कि दोनों की संतान नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top