ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उज्जैन मे 17 साल की प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जहर खाकर जान दी।

उज्जैन/

आज  एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाली प्रेमिका नाबालिग थी।
मिली जानकारी के अनुसार  भैरवगढ़ निवासी नितिन लोट का करीब डेढ साल से प्रेम प्रसंग चल यहा था। लड़की ऊंची जाति की थी, इसलिए परिवार ने उसके सामने जाति की दीवार खड़ी कर दी। दोनों सोमवार शाम से घर से भाग गये। प्रेमी युगल उन्हेल मार्ग पर एक ढाबे पर रुके। यहां नाश्ता किया और फिर जहर पी लिया। जहर पीने के बाद यहां से किसी तरह अपने दोस्त चेतन के पास तक पहुंचे। वहां लड़की गिर गई। दोनों को ऐसी हालत में देख चेतन डर गया। उसने दोनों के घरवालों को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के चलते वहां से एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
परिजन रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे
थाना भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन और नाबालिग युवती के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। परिवार के लोग राजी नहीं थे। इसलिए संभवत दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाए हैं।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top