ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

टुटा करार ,दुल्हन फरार बारात आने के पहले दुल्हन फरार ,दुल्हे ने थाने पर लगाई गुहार

होशंगाबाद/  जिले के सिवनी मालवा में बारात आने से पहले ही दुल्हन करार तोड़कर घर से भाग गई। इसकी जानकारी के बाद शादी की तैयारी में जुटे घर वालों के होश उड़ गए। इसके बाद दूल्हे को रास्ते से बारात लौटाने के लिए फोन किया गया।  परंतु दूल्हा रिश्तेदारों के साथ सीधे थाने पहुंच गया। दुल्हन तलाशने की गुहार लगाई, लेकिन मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने का कहकर दूल्हे और परिजनों को चलता कर दिया गया। क्या है मामला  सिवनी मालवा तहसील के रमपुरा और खोसकर गांव के दो परिवार के बीच एक अजीब करार हुआ। इसके मुताबिक, रमपुरा गांव के राकेश हरियाले की बहन की शादी 14 मई को खोकसर निवासी लड़के से कर दी गई। 14 जून को राकेश की शादी अपनी बहन के ससुराल पक्ष की लड़की से होनी थी। दूल्हे राकेश की विधि-शादी से पहले की अधिकतर रस्में पूरी हुईं। वह सोमवार को रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर खोकसर गांव के लिए रवाना हुआ। बरात पहुंचने से पहले ही सुबह दुल्हन घर से कहीं भाग गई। काफी खोजबीन के बाद लड़की का कुछ पता नहीं चला तो दुल्हन के भाई ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को कॉल कर बताया कि लड़की घर से कहीं भाग गई है। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। वह बारात लेकर सीधे सिवनी मालवा थाना पहुंच गया। थाना प्रभारी संजय चौकसे को पूरा वाकया सुनाया। दुल्हन जिस गांव से भागी थी, वह डोलरिया थाने क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए पुलिस ने उसे वहां जाने के लिए कहा। इधर, डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट ने बताया कि दुल्हन के भागने की कोई शिकायत हमारे थाने में नहीं आई है। करार के बाद फरार हुई दुल्हन की समाचार लिखे जाने तक खोज जारी है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top