ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नगर निगम चुनाव : उज्जैन भाजपा ने मांगे जनता से सुझाव, सुझावों से तैयार होगा संकल्प पत्र, व्हाट्सप नंबर किया जारी....

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जब विकास पुस्तिका संकल्प पत्र  में आम नागरिकों के सुझाव को शामिल किया जाये तो निश्चित रूप से शहर विकास की नयी इबारत लिखता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेक जोशी ने कही।

मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनावों के मद्देनजर संकल्प पत्र तैयार करने का क्रम जारी है। इसी तारतम्य में उज्जैन नगर निगम हेतु भी भाजपा नगर इकाई द्वारा भी संकल्प पत्र तैयार किया जा रहा है। जिसमें शहर के व्यापारी, कारोबारी, इंजीनियर, डॉक्टर, उद्यमी, समाज सेवक सहित प्रबुद्धजनों के सुझावों को शामिल किया गया है। संकल्प पत्र में आमजन की सहभागिता हो सके इस हेतु विगत 2 मार्च को सुझाव पत्र आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। परन्तु पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान के निधन के पश्चात् उपरोक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। कार्यक्रम आमंत्रण पत्र के माध्यम से लिखित सुझाव आमंत्रित किये गए थे। जिसके चलते बड़ी संख्या में शहर वासियों ने अपने लिखित सुझाव प्रेषित किये हैं आमजन की सुविधाओं  को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने इसके लिए एक व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया है।

जिलाध्यक्ष श्री जोशी ने बताया की जिस बड़ी संख्या में शहर वासियों के लिखित सुझाव प्राप्त हो रहें है वो जनता की जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कोई अभियान तब तक सफलता को प्राप्त नहीं करता जब तक उसमें आमजन की सहभागिता ना हो।  शहर विकास के लिए प्राप्त सुझावों से ही भारतीय जनता पार्टी उज्जैन में विकास के नए आयाम गढ़ेगी। 

ये सुझाव मिले अभी तक

श्री जोशी के अनुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त करना, ट्रांसपोर्ट नगर शहर के बाहर स्थापित करने, शहर में निर्माण कार्य हेतु वार्ड समितियां गठित करने, शुद्ध पेयजल व्यवस्था स्थापित करने, शहर की पाइप लाइन बदलने, सार्वजनिक परिवहन की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध करवाने, पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टी से ऐतिहासिक स्थलों को सहेजने, रोजगार हेतु शहर में लघु उद्योंगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था तैयार करवाने, क्षिप्रा नदी में जल मार्ग तैयार करने जिससे नौका के माध्यम से उज्जैन दर्शन करवाए जा सकें,  बंद हो चुकी मिल परिसर में बहुत पुराने वृक्ष हैं उन्हें चिन्हित कर संरंक्षित करने जैसे अनेकों अनेक सुझाव प्राप्त हुए हैं। श्री जोशी ने बताया की शहर के विकास के लिए तैयार किये जा रहे संकल्प-पत्र में अभी भी शहर वासियों के सुझाव आमंत्रित हैं और इसके लिए नगर भाजपा द्वारा 7880277800  व्हाट्सप्प नंबर भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से भी लोग अपने सुझाव दे सकतें हैं।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top