ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 5 फरवरी को उज्जैन में : उज्जैन विकास योजना 2021-26 का होगा प्रस्तुतीकरण

उज्जैन 30 जनवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 5 फरवरी को उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। वे यहां लगभग चार घंटे रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष जिला प्रशासन एवं उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा उज्जैन विकास योजना 2021-26 का प्रजेंटेशन दिया जायेगा। साथ ही महाकाल क्षेत्र से सम्बन्धित विकास योजना को भी इसमें सम्मिलित किया जायेगा। 

कलेक्टर आशीष सिंह ने आज विभिन्न विभागों द्वारा इस सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की एवं प्रजेंटेशन का अवलोकन करते हुए इसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्र सिंह चौहान, यूडीए सीईओ सुजानसिंह रावत, एसडीएम संजीव साहू सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा विगत दिनों दी गई महाकाल क्षेत्र विकास योजना की स्वीकृति के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने नये रेलवे अण्डरपास बनाने के लिये डीआरएम रतलाम से सम्पर्क करने को कहा है। साथ ही त्रिवेणी से चारधाम तक की सडक़, चारधाम से नृसिंह घाट तक की सडक़, हरसिद्धि से राणौजी की छत्री, महाकाल थाने से छोटा रूद्र सागर, छोटा रूद्र सागर से बड़ा गणेश, तोपखाना से महाकाल चौराहे तक सडक़ चौड़ीकरण के लिये सर्वेक्षण कर भूमि अधिग्रहण करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भूमि अधिग्रहण में उतना ही समय लगना चाहिये, जितना अधिग्रहण के लिये न्यूनतम समय निर्धारित है। कलेक्टर ने बेगमबाग से उर्दू स्कूल तक की सडक़ क सर्वे तथा सरस्वती शिशु मन्दिर वाली रोड का चौड़ीकरण करने की आवश्यक तैयारी करने को कहा है। बैठक में जानकारी दी कि महाकाल थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस क्वाटर्स कानीपुरा क्षेत्र में शिफ्ट किये जायेंगे तथा थाना भवन बेगमबाग क्षेत्र में शिफ्ट होगा। कलेक्टर ने नये निर्मित होने वाले प्रवचन हॉल व अन्नक्षेत्र के लिये दानदाताओं से दान प्राप्त करने के लिये आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top