ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नगर के प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

उज्जैन। राष्ट्र चिंतक एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में बूथ स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल का स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नगर के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रमों में समर्पण राशि एकत्रित की जा रही है।
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. चिन्तामणि मालवीय ने भी सम्बोधित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, रूप पमनानी, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, ओम जैन, सोनू गहलोत, वीरेन्द्र कावडिय़ा, राजेंद्र झालानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश गिरी ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी ने माना।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top