ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नगरीय निकाय चुनाव : जानिये कब लग सकती है आचार संहिता, 8 फरवरी को होना है मतदाता सूची का प्रकाशन

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर मार्च माह में विराम लग सकता है। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद  दावे-आपत्ति लेना शुरू हो जाएगी। वहीं आगामी 3 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। सूची का अंतिम प्रकाशन होने के साथ ही आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है। यदि मार्च माह में आचार संहिता लगती है तो अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव कराए जा सकते हैं। 

मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर आज रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। पहले 1 जनवरी को आधार बनाकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना था, लेकिन चुनाव की तारीख आगे बढऩे के बाद अब निर्वाचन आयोग ने भी मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर अलग से कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 8 फरवरी को नगरीय निकाय के वार्ड और अन्य स्थानों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ दावे-आपत्ति लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 15 फरवरी तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे और 20 फरवरी को इनका निराकरण भी कर दिया जाएगा। 3 मार्च क्ेा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद कभी भी राज्य निवार्चन आयोग नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा कर देगा और आचार संहिता लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि अप्रेल के पहले सप्ताह में ही चुनाव होंगे और दूसरे सप्ताह में इसका परिणाम भी आ जाएगा। कांगे्रस और भाजपा जैसे राजनीतिक दलों ने भी इस हिसाब से अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top