ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

कांग्रेस में होगा बदलाव : मालवा, निमाड़ और विध्य सहित कई जिलों केे बदले जायेंगे अध्यक्ष ... पढिय़े पूरी खबर

भोपाल। सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस पार्टी लगातार मंथन में लगी हुई है। आगामी माह में होने वाले नगर निगम चुनाव के पूर्व कई शहर अध्यक्षों को हटाने की कवायद होने जा रही है। माना जा रहा है कि कमलनाथ दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद यह फेरबदल कर सकते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह पार्टी संगठन के अनुसार कामकाज नहीं करना है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अभी दिल्ली में हैं। वहां हुए मंथन के बाद भोपाल लौटने पर संगठन कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों को पद से बदलकर अन्य को मौका दिया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि करीब 1 दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों को बदला जाना है। जिनमें मालवा, निमाड़, विंध्य और भोपाल के जिलाध्यक्ष शामिल है। यही नहीं प्रदेश के भी कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी में परिवर्तन किया जा सकता है। पार्टी इसके पीछे कारण आगामी निकाय चुनाव के पूर्व संगठन में मजबूती बता रही है। यही वजह है कि कुछ जिला अध्यक्षों को हटाकर नए लोगों को जिम्मा दिया जाएगा। इनमें कुछ ऐसे भी जिलाध्यक्ष को बदला जा सकता है जिनके काम को लेकर प्रदेश कांग्रेस संतुष्ट नहीं है।

कांग्रेस संगठन में बदलाव के पीछे वासनिक की नाराजगी भी बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो संगठन में यह बदलाव प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक की वजह से किया जा रहा है। दरअसल वासनिक ने हाल ही में 15 जिलों की बैठक की थी। इस बैठक में उन्हें कई जिलों में अध्यक्षों का कामकाज अच्छा नहीं मिला। कई जिलों में तो अध्यक्ष अभी तक संगठन में अन्य पदाधिकारियों को भी नहीं चुन पाये हैं। यही वजह है कि वासनिक इससे नाराज है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top