ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

पत्थरबाजी पर शिवराज सख्त, बनने जा रहा है कड़ा कानून, जानिये और क्या बोले शिवराज


उज्जैन 04 जनवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कानून का राज ही मध्यप्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोडफ़ोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांति पूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीडि़त व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top