ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने किया इनडोर फुटबाल व मिनी गोल्फ कोर्ट का भूमिपूजन

उज्जैन 20 जनवरी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मंगलम अपार्टमेंट के पीछे व्यास नगर में 72 गुणा 120 फीट का इनडोर फुटबाल व मिनी गोल्फ कोर्ट का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, श्रीमती मीना जोनवाल, सोनू गेहलोत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार खेलों के प्रति संवेदनशील है। हमारे जीवन में खेल भी महत्वपूर्ण है। उज्जैन में खेलों के मैदानों का विकास तेज गति से किया गया है। उज्जैन में आने वाले समय में हर प्रकार के खेलों का बहुत बड़ा हब बन जायेगा। उज्जैन को खेल, शिक्षा, उद्योग आदि के क्षेत्र में समृद्ध बनाया जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि उज्जैन में आगामी दो सिंहस्थ को देखते हुए प्लान तैयार कर विकास के काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति में बदलाव लाने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। हम सबका प्रयास होना चाहिये कि प्रत्येक व्यक्ति को कार्यों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर में बगीचों का भी विकास किया गया है। उज्जैन साइंस सिटी के नाम से जानी जायेगी। सांसद अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश में विकास के कार्य निरन्तर जारी हैं। उच्च शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में उज्जैन में शिक्षा के क्षेत्र में हमें कई सौगातें मिली है। गत सिंहस्थ में उज्जैन शहर में बहुत सारे विकास हुए हैं और निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं, चाहे स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत महाकाल के आसपास के विकास कार्य हो या अन्य। उज्जैन में भगवान महाकाल का मन्दिर होने के कारण विश्वभर के लोग यहां आते-जाते हैं, इसलिये उज्जैन में आने वाले व्यक्ति यहां से एक अमिट छाप लेकर जायें, यही हमारी सबकी सोच है। श्रीमती मीना जोनवाल एवं सोनू गेहलोत ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सर्वश्री संतोष यादव, सुरेश गिरी, परेश, मल्हारभाई, विक्रमभाई, जयन्त गरूड़, रितुबाला व्यास, सिकन्दरभाई आदि उपस्थित थे। अन्त में आभार परेश कुलकर्णी ने माना।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top