ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

साध्वी प्रज्ञासिंह बोली-नारी को आइटम बोलने वालों का हश्र बुरा होगा और क्या बोली साध्वी-पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कीप्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी को क्या आइटम है कहना कमलनाथ को लगता है भारी पड़ रहा है। खुद की पार्टी में किरकिरी झेल चुके कमलनाथ के खिलाफ अब भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने भी तीखे शब्दबाण चलाये हैं।

मामले में भोपाल की सांसद एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विजयदशमी के दिन पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज महिला का अपमान करने वाले एक व्यक्ति का पुतला जलाया जा रहा है और ऐसा ही हर उस आदमी का भी होगा जिसने एक महिला को आइटम कह कर अपमानित किया और हंस रहा है। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कभी किसी नारी को आइटम कह दिया जाता है तरस आता है उनकी बुद्धि पर, यदि भारतवासी हो तो नारी का सम्मान करना सीखो, जिस नारी का अपमान करने वाले रावण दहन किया जा रहा है उनका भी रावण के पुतलों की तरह हश्र होगा। मैं कहती हूं समझ जाओ अपने शब्द वापस नहीं लिए तो तुम्हारा बुरा हश्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आइटम कहा वो क्या अपनी पत्नी,बेटी, बहन के लिए भी ऐसे ही शब्द बोलते हैं, इनकी ऐसी संस्कृति है।

यह बोले थे कमलनाथ

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक चुनावी सभा में मंत्री इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में घिरे हुए है।सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि -सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं। ये उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम? इस पर भीड़ में से आवाज आई इमरती देवी। तब कमलनाथ ने कहा कि -मैं क्या उसका नाम लूं, आप तो मेरे से ज्यादा उसको पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था... ये क्या आइटम है....ये क्या आइटम है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top