ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

उज्जैन नगर निगम स्थापित करेगा स्वयं का पेट्रोल पम्प : आयुक्त बोले यहां बनेगा पंप, क्या-क्या सुविधा रहेगी पंप पर और क्या होगा लाभ पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

उज्जैन। शहर के विकास हेतु निगम की आय में वृद्धि होना अत्यंत ही आवश्यक है इसको दृष्टीगत रखते हुए आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा निगम के व्यय में कमी किये जाने तथा आय में वृद्धि किये जाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे।

आय में वृद्धि किये जाने हेतु नगर निगम आय के नये आयामों की और अग्रेषित होकर नव निर्माण कार्य करवा रहा है। जहां एक और निगम द्वारा शॉपिंग कॉपलेक्स का निर्माण किया जाकर आय में वृद्धि किये जाने के साथ साथ शहरवासियों को व्यवसाय के नये अवसर प्रदान किये जा रहे है। वहीं निगम को पेट्रोल/डिजल की खपत पर हो रहे व्यय में कमी किये जाने हेतु नवीन पेट्रोल पम्प स्थापित किया जा रहा है। जिससे निगम के व्यय में कमी के साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। पट्रोल पम्प पर महिलाओं को कर्मचारी के रूप में रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पंप पर महिला कर्मचारियों को रोजगार भी दिया जाएगा।

यहां बनेगा निगम का पेट्रोल पंप

नगर निगम द्वारा आगर रोड़ वार्ड क्रमांक 19 लाला लाजपत राय मार्ग, रैनबसेरा के पास स्थिति निगम स्वामित्व की भूमि पर निगम वाहनों के लिए कंज्यूमर पंप एवं आम नागरिकों की ईंधन आपूर्ति (पेट्रोल एवं डीजल) के लिए रिटेल पंप की स्थापना की जा रही है। इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा उक्त पंप आउटलेट की स्थापना की जाएगी। पेट्रोल पम्प की स्थापना कृषि उपज मण्डी के निकट होने से मण्डी के व्यवसायियों के साथ ही यहा पहुचने वाले किसानों को भी इस पेट्रोल पम्प लाभ प्राप्त हो सकेगा। साथ ही उक्त क्षैत्र से लगे रहवासियों को भी अपने निकट क्षैत्र में पेट्रोल पम्प की सुविधा मिलेगी।

यह रहेगी सुविधा

पम्प पर नागरिकों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए। हवा भरने के लिए मशीन, ऑयल क्वालिटी चेक करने के लिए ऑयल चैकिंग मशीन, पीने के पानी की सुविधा, एटीएम व एयर कंडीशनर बायो टॉयलेट्स तथा आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से फायर सेफ्टी फिचर्स इत्यादि आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।


ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top