ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

शिवराज ने दिलाया भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प, आखिर क्या है यह संकल्प...पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

इंदौर। आगामी कुछ ही दिनों में मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव होना है। दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए लगे हुए है। इधर शिवराजसिंह चौहान ने आज भाजपा के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया है। शिवराज ने आज सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए संकल्प भी दिलाया। शिवराज ने कहा कि भाजपा हमारी मां है और इसके दूध की लाज रखना है। इस मौके पर पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ बूथ लेवल, पन्ना प्रभारियों, मंडलों और हजारों कार्यकर्ताओं को सुपारी हाथ में देकर जीत का संकल्प दिलाया। 
शिवराजसिंह चौहान ने मंच पर सांवेर विधानसभा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के लिए यह तक कहा कि तुलसी तुम तो दूध में शक्कर की तरह एक हो गए। अभी तक कहां फंसे रहे, तुम्हारी सही जगह तो भाजपा में ही थी। शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर सवा साल से अत्याचार हो रहा था। आपके सम्मान से खेला गया, हमारी विचारधारा पर प्रहार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे हैं, अगर ठान लें तो दुनिया में भी कुछ असंभव नहीं है। वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को देखने आई हूं और फिर दौरा करने भी आऊंगी। उन्होंने पन्ना प्रमुखों और मंडल कार्यकर्ताओं को बड़ी आसान भाषा मे इंदौर संभाग में भाजपा की हार याद दिलाते हुए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती है। वहीं, उन्होंने तुलसी सिलावट को लेकर कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तब भी हम मानते थे कि कार्यकर्ता अच्छा है। राजमाता आज भी भाजपा की वंदनीय हैं। आज दादी मां की राह पर काम करने लिए अगर पोता चल पड़ा है तो उसका स्वागत हमें करना है। ताई ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए हम सांवेर सीट जिताएंगे।

यह चुनाव शिवराज के लिए है

सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि भाजपा हमारी मां है और इसके दूध की लाज रखना। ये चुनाव तुलसी सिलावट नहीं कमल के फूल का है। चुनाव शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाए रखने का चुनाव है, तुलसी सिलावट निमित्त मात्र है, ये चुनाव एक-एक कार्यकर्ता का है। शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 तारीख का समय अपने मामा और भाजपा को दे दो। 

सिलावट बोले अब भाजपा में ही रहूंगा

मंत्री तुलसी सिलावट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति के नियम हैं। ये चुनाव मध्यप्रदेश के विकास और प्रगति का है। पिछली सरकार ने किसानों के साथ छलकपट किया था, उसका बदला लेने का है। ये चुनाव तुलसी सिलावट का नहीं है, ये चुनाव मुख्यमंत्री का है, ये चुनाव शिवराज को स्थाई मुख्यमंत्री बनाने का है। देश मे अगर भाजपा की सरकार नहीं होती तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते और ना तो राम मंदिर बनता। सिलावट ने भाजपाइयों और सीएम शिवराज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब तक सिलावट के शरीर में खून है, तब तक वो भाजपा की शरण में हैं। भाजपा मेरी मां है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top