ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मुख्यमंत्री आज शहर में : 22 लाख किसानों के खातों में डालेंगे राशि, जिले के एक लाख 44 हजार 123 कृषक भी इसमें शामिल

उज्जैन 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत प्रदेशभर में 22 लाख किसानों को चार हजार 686 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्बर को पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में बटन दबाकर डालेंगे।

यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा सीधा प्रसारण किया जायेगा। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से किसान हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया गया है। उप संचालक कृषि सीएल केवड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फसल बीमा की यह राशि खरीफ-2019 की है तथा जितने भी कृषक बीमित हुए हैं, उन सभी को बीमा राशि प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से भी देखा जा सकेगा।

868 करोड़ का दावा स्वीकृत

उज्जैन जिले के उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खरीफ मौसम में 95.6 प्रतिशत क्षेत्रफल में सोयाबीन बोई जाती है। खरीफ वर्ष 2019 में कृषकों द्वारा फसल बीमा कराया गया था तथा तीन लाख 2462 हेक्टेयर क्षेत्र को बीमित किया गया, जो कि बोये गये रकबे का 61 प्रतिशत था। खरीफ वर्ष 2019 में अतिवर्षा एवं कीटव्याधि से सोयाबीन फसल को काफी नुकसान हुआ था। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर बीमा कंपनी द्वारा आंकलन के पश्चात एक लाख 44 हजार 123 कृषकों को 868 करोड़ रुपये बीमा के रूप में भुगतान किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जिले के सभी किसानों को उनके खातों में राशि अन्तरित की जायेगी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top