ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

प्रधानमंत्री मोदी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लिए समर्पित - विधायक जैन

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सन्दर्भ में सप्ताह के दूसरे दिन भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा गरीब एवं जरुरत मंद लोगों को 70 चश्में वितरित किये गए।
भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज मालवीय एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर अनिल सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पूरे देश में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा अजा मोर्चा नगर उज्जैन एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा वार्ड नंबर 8 की बस्ती में गरीब महिला एवं पुरुषों को नंबर के 70 चश्मो का वितरण विधायक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व महापौर मीना जोनवाल की उपस्थिति किया गया। इस अवसर पर डॉ. ईश्वर सिंह सिसोदिया, चरण सिंह गिल, अनिल सिंदल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमावत, सतीश राठौर, जितेंद्र भाटी, दिनेश विश्वकर्मा, अजय सिसोदिया, भगवान सिंह मालवीय, विशाल राठौर, वीरेंद्र उपाध्याय, पवन दायमा सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top