ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

शिवराज की सभा में संघ के स्वयं सेवकों का विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या है कारण....

भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोक नगर में स्थित राजपुर में गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा आयोजित थी। इस चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया। सभा स्थल पर भारी हंगामा हुआ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया।  इससे स्वयंसेवक भी उग्र हो गए। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक चेतन भार्गव के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण के खात्मे की मांग कर रहे थे। यह पूरा हंगामा चुनावी सभा स्थल पर ही हुआ। सभा में प्रदर्शनकारी भगवा ध्वज थाम कर एक साथ खड़े हुए और संघ प्रचारक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस पर स्थिति थोड़े समय के लिए बिगड़ गई। इधर सभा स्थल पर यह प्रदर्शन चल रहा था और बादल भी बरसने लगे।  

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top